Post

Tense Chart In Hindi – Definition, Rules And Example

 आज हम काल के बारे में विस्तार से पढ़ने वाले हैं जिसे अंग्रेजी शब्द में “Tense” बोला जाता है। टेंस क्या होते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं और इसके नियम क्या है

“Tense” शब्द का क्या मतलब है ?

Tense शब्द लैटिन भाषा के Tempus नामक से बना है, जिसका अर्थ होता है “समय” (वक्त)

काल क्या होता है | What Is Tense In Hindi

Tense यानी काल, वह क्रिया जो किसी काम के समय और काम की दशा को बताता है। काल हमें यह बताते हैं कि कोई घटना या कोई कार्य का समय क्या है, और उसकी दशा क्या है।

साधारण शब्दों में कहा जाए तो काल “समय” को कहा गया है।

Tense कितने प्रकार के होते हैं ?

काल के तीन रूप होते हैं

  • वर्तमान काल (Present Tense)
  • भूतकाल (Past Tense)
  • भविष्य काल (Future Tense)

1} वर्तमान काल की परिभाषा (Present Tense) : वह क्रिया जिसमें वर्तमान काल में कार्य के करने और होने का बोध होता है उसे वर्तमान काल कहा जाता है।

वर्तमान काल के उदाहरण :

  • अंजलि नाच रही है 
  • वह घर जा रहा है।

वर्तमान काल के भेद : 

A) सामान्य वर्तमान काल

सामान्य वर्तमान काल वह है जो कोई क्रिया या घटना वर्तमान काल में उसी समय प्रकट होती है जिसे सामान्य वर्तमान काल कहा जाता है फिर चाहे वह घटना हो या ना हो।

सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण :

  • वह पुस्तक पढ़ता है
  • बच्चा खिलौने से खेलता है

B) अपूर्ण वर्तमान काल

क्रिया का वह बोध जिसमें कार्य संपन्न नहीं होती है, बल्कि वह चल रहा होता है ऐसे काल को अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

अपूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण :

  • बारिश हो रही है।
  • मोहन स्कूल जा रहा है।

 C) पूर्ण वर्तमान काल

क्रिया का वह भाग जिसमें कार्य पूरा हो चुका होता है उसे “पूर्ण वर्तमान काल” कहते हैं

पूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण :

  • वह स्कूल चला गया।
  • राम का जन्मदिन मना लिया।

D) संदिग्ध वर्तमान काल

 जिसमें कार्य के होने का केवल संदेह होता है कार्य पक्का नहीं होता बस कार्य होने का संदेह रहता है उसे “संदिग्ध वर्तमान काल” कहते है।

संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण :

  • वह रविवार को घूमने गया होगा
  • इंडिया मैच जीती होगी

E) तत्कालिक वर्तमान काल

क्रिया का वह रूप जिससे पता चलता है कि कार्य अभी हो रहा है, कार्य जारी है उसे “तत्कालीन वर्तमान काल” कहते है।

तत्कालिक वर्तमान काल का उदाहरण :

  • मैं घर के बाहर जा रहा हूं।
  • श्याम मैदान में खेल रहा है।

F) संभाव्य वर्तमान काल

संभाव्य का अर्थ है “संभावना” क्रिया का वह भाग जिसमें वर्तमान काल में कार्य होने की केवल संभावना होती है वह “संभाव्य वर्तमान काल” है।

संभाव्य वर्तमान काल का उदाहरण :

  • शायद वह परीक्षा देने गया हो।
  • क्या पता वह गिर गया हो।

2} भूतकाल की परिभाषा (Past Tense) : भूतकाल वह काल है जिसमें कोई कार्य या घटना पहले ही हो चुकी होती है, यह कार्य हो जाने के बाद वाले समय को दर्शाता है जिसे भूतकाल कहा जाता है।

भूतकाल का उदाहरण :

  • सोनू पहले ही खेल चुका था।
  • राजेश ने गाना गाया था।
  • उसने खाना खाया था।

भूतकाल के भेद :

A) सामान्य भूतकाल

क्रिया का वह रूप जिस पर किसी विशेष समय का ज्ञान नहीं होता है वह सभी सामान्य भूतकाल है।

उदाहरण के लिए :

  • रमेश चला गया।
  • चोर भाग गया।

B) आसन्न भूतकाल

भूतकाल क्रिया का वह रूप जो कार्य थोड़ी देर पहले ही संपन्न या पूरा हुआ हो, उसे “आसन्न भूतकाल” कहते हैं। यह वह समय को बताता है जो क्रिया कुछ समय पूर्व हुई होती है।

उदाहरण के लिए :

  • वह अभी सो कर उठा है।
  • अभी मेरे हाथ से गिलास छूट गया।

C) पूर्ण भूतकाल

पूर्ण भूतकाल वह काल बताते हैं जो किसी क्रिया का स्पष्ट समय बताता है उसे “पूर्ण भूतकाल” कहते हैं अथवा वह कार्य जो पहले ही हो चुका है, पूर्ण भूतकाल है

उदाहरण के लिए :

  • अंग्रेजों ने भारतीय पर बहुत हमले किये थे
  • किसने गाना गाया था

D) अपूर्ण भूतकाल

वह क्रिया जो बताते हैं कि कोई कार्य या घटना अभी पूरी नहीं हुई है,ऐसी स्थिति को अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।

उदाहरण के लिए :

  • वह मर चुका था।
  • सीता खेल रही थी।

E) संदिग्ध भूतकाल

यह क्रिया के उस भाग का बोध करवाते हैं जिसमे किसी कार्य का संदेह रहता है या आशंका रहती है वह “संदिग्ध भूतकाल” है।

उदाहरण के लिए :

  • राम की ट्रेन छूट गई होगी।
  • वह साईकिल से चला गया होगा।

F) हेतुहेतुमद भूतकाल

क्रिया का वह बोध जो क्रिया का होने और ना होने और दूसरी क्रिया पर निर्भर करती है। यह काल वर्णन करता है उस कारण को जिसकी वजह से कार्य में रुकावट आई है

ऐसे समय को “हेतुहेतुमद भूतकाल” कहते हैं।

उदाहरण के लिए :

  • यदि तुमने पढ़ाई की होती तो पास हो जाते।
  • यदि बारिश हुई होती तो फसले अच्छी होती।

3} भविष्य काल की परिभाषा (Future Tense) : भविष्यकाल वह काल होता है जिसमे किसी कार्य या घटना के होने की कल्पना की जाती है अथवा किसी कार्य के होने का दावा होता है उसे “भविष्य काल” कहते हैं।

भविष्य काल का उदाहरण :

  • कल मैं घूमने जाऊंगा।
  • सीता कल एक पाठ पढ़ेगी।
  • वह दूध लेने जाएगा।

भविष्य काल के भेद :

A) सामान्य भविष्यकाल

क्रिया के जिस रूप में कोई कार्य, जो भविष्य में होगा, अभी हुआ नहीं है वह सामान्य भविष्य काल कहलाते हैं

उदाहरण के लिए 

  • गीता स्कूल जाएगी। 
  • मैं कल खेलने जाऊंगा। 

B) संभाव्य भविष्यकाल

वह समय जब क्रिया भविष्य में होने की संभावना होती है वह “संभाव्य भविष्य काल” है। इसमें क्रिया की संभावना होती है कि वह होगी या नहीं। 

उदाहरण के लिए :

  • शायद मेरा खोया हुआ मोबाइल मिल जाए
  • शायद मुझे परीक्षा में ज्यादा अंक मिले

C) हेतु हेतु मद भविष्यकाल

क्रिया का वह रूप जिसमें एक कार्य दूसरे कार्य पर निर्भर होता है इसमें क्रिया किसी कारण पर निर्भर करती है उसे “हेतुहेतुमद भविष्य काल” कहते हैं

उदाहरण के लिए

  • वह आए तो मैं जाऊं
  • सुबह उठे तो मैं सो जाऊं

Frequently Asked Questions

Q1. काल किसे कहते हैं

Ans : काल उस समय को कहते हैं, जो किसी कार्य या घटना के समय को बताती है

Q2. वर्तमान से आप क्या समझते हैं ?

Ans : अभी के समय आप जो भी कर रहे हैं, देख रहे हैं, सुन रहे हैं वह आपका वर्तमान है

Q3. काल के कितने भेद होते हैं ?

Ans : काल के तीन भेद होते हैं वर्तमान काल, भूतकाल तथा भविष्य काल

Q4. संभाव्य वर्तमान काल किसे कहते हैं

Ans : काल का वह समय जिस क्रिया में कार्य होने की संभावना होती है, उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं

Q5. भविष्य काल की पहचान क्या है ?

Ans : वह कार्य जो अभी हुआ नहीं है, जो अभी आगे होगा जिन वाक्यों में गा, गे, गी आदि आते हैं वह भविष्य काल है

Post a Comment

0 Comments