FIFA World Cup 2022 Golden Boot: फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे को मिला गोल्डन बूट, पहले ‘गोल्डन शू’ के नाम से दिया जाता था यह अवार्ड, जानिए इतिहास
सबसे ज्यादा चर्चा गोल्डन बूट (Golden Boot) की हुई। यह खिताब फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले को दिया जाता है। FIFA World Cup 2022 का गोल्डन बूट फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) को मिला है। किलियन एम्बाप्पे ने इस बार टूर्नामेंट में सबसे अधिक 8 गोल किया है। एम्बाप्पे FIFA के फाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बने हैं।
गोल्डन बूट का इतिहास
फीफा विश्व कप में आधिकारिक रूप से गोल्डन बूट अवार्ड की शुरुआत साल 1982 में हुई थी। हालांकि तब इसे गोल्डन शू के नाम से जाना जाता था। 2010 से गोल्डन बूट कहा जाने लगा। यह खिताब फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के शीर्ष स्ट्राइकर को दिया जाता रहा है। इसी तरह दूसरे सर्वोच्च स्कोरर को सिल्वर बूट और तीसरे शीर्ष स्कोरर को ब्रॉन्ज बूट मिलता है।
गोल्डन बूट से जुड़ा एक रोचक फैक्ट यह है कि आज तक कोई भी खिलाड़ी दो बार गोल्डन बूट नहीं जीत पाया है। फीफा विश्वकप टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक गोल का रिकॉर्ड फ्रांस के जस्ट फॉनटेन ने नाम है। 1958 में उन्हें 13 गोल मारने के लिए गोल्डन बूट से नवाजा गया था।
FIFA World Cup 2022 में किसने किया सबसे ज्यादा गोल
किलियन एम्बाप्पे | फ्रांस | 8 गोल |
लियोनेल मेस्सी | अर्जेंटीना | 7 गोल |
ओलिवर गिरौड | फ्रांस | 4 गोल |
जूलियन अल्वारेज़ | अर्जेंटीना | 4 गोल |
मार्कस रैशफोर्ड | इंग्लैंड | 3 गोल |
0 Comments