ऋषि सुनक जीवनी | Rishi Sunak Biography in Hindi
नाम ( Name) | ऋषि सुनक |
पिता (Father’s Name) | यशवीर सुनक |
माता (Mother’s Name) | उषा सुनक |
भाई बहन (Brother-Sister) | भाई- संजय, बहन – राखी |
पत्नी (Rishi Sunak Wife) | अक्षता मूर्ति |
बच्चे (Children) | 2 (अनुष्का – कृष्णा) |
नागरिकता (Nationality) | ब्रिटिश (इंग्लैंड) |
जन्म तारीख (Date of birth) | 12 मई, 1980 |
जन्मस्थान (Birth Place) | इंग्लैंड (UK) |
उम्र (Age) | 42 वर्ष (Year 2022) |
शिक्षा (Education) | एमबीए (MBA) |
राजनैतिक पार्टी (Politics Parties) | कंजर्वेटिव पार्टी |
पेशा (Profession) | पॉलिटीशियन, बिजनेसमैन |
धर्म (Religion) | हिंदू (Hindu) |
जाति (Caste) | ब्राह्मण (Brahmin) |
राशि (Zodiac) | वृषभ |
आंखों का रंग (Eyes Color) | काला (Dark Black) |
कद (Height) | 5.7” फीट |
नेटवर्थ (Net worth) | 3 बिलियन पौंड से अधिक |
ऋषि सुनक का परिवार – Rishi Sunak Family
इंग्लैंड के वर्तमान PM ऋषि सुनक के पिता का नाम यशवीर सिंह सुनक है, और उनकी माता का नाम उषा सुनक है। ऋषि का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न होने की वजह से कभी पैसों की किल्लत नहीं हुई, पिता का चिकित्सा से जुड़ा काम-काज भी बढ़िया चला, और उनकी मृत्यु के बाद बेटे ऋषि ने बिजनेस की बागडोर अपने हाथ में ले ली, और कारोबार को नए शिखर तक पहुँचाया। 3.1 बिलियन पौंड की नेट वर्थ के धनि सुनक अब लोगों के लिए कुछ करना चाहते थे, इसी नेक इरादे के साथ उन्होंने ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के साथ नाता जोड़ा, राजनीती में कई उतार-चढाव देखने के बाद October 2022 में ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बनने तक का सफर वाकई में सराहनीय है।
ऋषि सुनक की शिक्षा – Rishi Sunak Education
पढाई-लिखाई के शौकीन ऋषि ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से साल 2006 में MBA की पढाई की है, इस से पहले वह लिंकन यूनिवर्सिटी से स्नातक हुए, शिक्षा हासिल करने के साथ साथ उन्हें Business को आगे बढाने में भी बड़ी रूचि थी। अपनी अथक मेहनत और कुशलता की वजह से उन्होंने व्यापर क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति की है। ऋषि सुनक को पढाई और बिज़नेस दोनों में कई सारे अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाने वाले Britain के PM Rishi Sunak नें वास्तव में अपने परिवार का नाम ऊँचा किया है।
Rishi Sunak ब्रिटेन के नए Prime Minister हैं। वह भारत के अरबपति व्यवसायी व् इनफ़ोसिस कंपनी के सह सह संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के दामाद हैं।
ऋषि और उनकी पत्नी अक्षता की प्रथम मुलाकात स्टैंडफोर्ड युनिवर्सटी कॉलेज में हुई थी। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर कुछ समय बाद उन्होंने Dating शुरू कर दी उसके बाद जल्द ही दोनों नें साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। हम भले ही ऋषि सुनक के भारतीय कनेक्शन को ले कर ख़ुशी जताएं लेकिन Rishi Sunak को भारत से अधिक ब्रिटेन से ही लगाव है और उनके राजनैतिक बयानों से भी इसकी झलक साफ़ मिलती है।
राजनीती में सफलता का शिखर पाने वाले सुनक एक गुणी Businessman भी है। वर्तमान data के अनुसार उनकी Net Worth 3 बिलियन पौंड को पार कर चुकी है, और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के उपरांत इसमें और बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।
हम आप को बता दें की ब्रिटिश राजघराने की Wealth से ज्यादा संपत्ति अब Rishi Sunak के पास है। बढती महंगाई और कोरोना की मार से त्रस्त ब्रिटिश जनता चाहती है की, जैसे ऋषि सुनक नें बिज़नेस वर्ल्ड में अपनी कुशलता से सफलता हासिल की है वैसे ही राजनैतिक दूरदर्शिता से इंग्लैंड के लोगों की मुश्किलों में राहत प्रदान करेंगे।
तथ्य – Rishi Sunak Facts in Hindi
साल 2014 में Rishi Sunak ब्रिटेन के सांसद बने, यह उनके उज्वल राजनैतिक करियर की शुरुआत थी। इसके उपरांत उन्होंने Richmand में Election लड़ा, जहाँ उन्हें भारी मतों से विजय हासिल हुई। तक़रीबन 2 साल (2015-2017) तक उन्होंने सांसद के तौर पर सराहनीय काम किया। वर्ष 2019 में आम चुनाव में ऋषि सुनक को 27,210 वोटों से जीत हासिल हुई थी, इस चुनाव में उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के लिए seven-way election debates में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था।
ऋषि सुनक को फोटोग्राफी का बहुत शौक है, उन्होंने कई तरह की Photos का अच्छा खासा कलेक्शन जमा किया हुआ है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से सिक्षा हासिल करने वाले ऋषि सुनक बचपन से ही एक गुणी विद्यार्थी रहे, उन्हें पढने का बहुत शौख है। उनके घर में किताबों का अच्छा खासा संग्रह है।
राजनीती और बिजनेस के अलावा उन्हें विश्व भ्रमण करना भी पसंद है। एक सफल कारोबारी और पोलिटीशन के तौर पर मशहूर सुनक घर का काम भी दिल लगा कर करते हैं।
विवाद – Rishi Sunak Controvercy
हाल ही में ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन पार्टीगेट स्कैंडल के कारण चर्चा में थे। इसी कांड की आंच ब्रिटेन के वर्तमान PM ऋषि सुनक तक भी पहुंची, उन पर भी अर्थ दंड (Find) लगा था। मडिया में कई E-mails और Photos तथा Videos लिक हो गए थे। सुनक को इस मामले fixed Penalty Notice भी जारी हुआ था। इस कांड के चलते ब्रिटेन की जनता के बीच उनकी पोपुलारिटी में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। इसके अलावा ऋषि सुनक की धर्मपत्नी की आय को ले कर भी कई विवाद हुए हैं। infosys Company में शेयर धारक अक्षता की केवल शेयर डिविडेंड से अरबों रुपयों की कमाई हो जाती है।
रोचक तथ्य – Lesser Known Facts About Rishi Sunak
- पंजाबी, हिन्दू व् ब्राहमण परिवार से ताल्लुक रखने वाले ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बने हैं।
- ऋषि सुनक ब्रिटेन के ही नागरिक हैं, लेकिन उनके दादा और दादी भारतीय नागरिक थे।
- ऋषि सुनक की वर्तमान संपत्ति ब्रिटेन की महारानी से भी अधिक बताई जाती है।
- बोरिस जॉनसन के प्रधान मंत्री पद के कार्यकाल में ऋषि सुनक ब्रिटेन के फाइनेंस मिनिस्टर रह चुके हैं।
- ऋषि सुनक को ब्रिटेन राष्ट्र के प्रथम हिन्दू प्रधान मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
- बोरिस जॉनसन और लीज ट्रस उसके बाद ऋषि सुनक (यानी ब्रिटेन में 6 माह में 3 प्रधान मंत्री बदले)
- ऋषि सुनक UK के पिछले 200 साल के इतिहास में Youngest Prime Minister बने हैं।
- ऋषि सुनक स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में full-bright scholar भी रहे हैं।
- ऋषि सुनक की दो बेटियां हैं और उन दोनों की शादी भी हो चुकी है।
क्या ऋषि सुनक भारत के लिए फायदेमंद नेता हैं ?
ब्रिटेन में भारतीय मूल के नेता के चुनाव जीतने से इंडिया को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन Fact की बात करें तो Rishi Sunak के भाषण या बर्ताव से ऐसा कोई संकेत अब तक नहीं दिया गया है की, उनके पदस्थ होने से भारत को कोई ख़ास लाभ होगा, फिर भी भारत देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे गुणी लीडर के हाथ में होने से दोनों देशों के बीच व्यापर और अन्य तरह के राजनीतक संबंध अधिक मजबूत बनने की उम्मीद है, खास कर रूस-युक्रेन युद्ध, कोविड महामारी, ग्लोबल वार्मिंग, तेल की महंगाई और फ़ूड क्राइसिस जैसे मसलों के बाद दुनियां के विभिन्न देशों के साथ सही तालमेल बैठाना बेहद ज़रूरी है।
आशा है की भारत और ब्रिटेन साथ मिल कर आधुनिक युग की असामान्य चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे
0 Comments