Post

भारत रत्न पुरस्कार और विजेताओं की सूची | Bharat Ratna Award & List of Winners in Hindi

 

भारत रत्न पुरस्कार और विजेताओं की सूची | Bharat Ratna Award & List of Winners in Hindi


भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 12 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।

भारतरत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से अब तक(List of Bharat Ratna Winners in Hindi)


वर्ष       नामउपलब्धिजीवन
11954डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णणदेश के दूसरे राष्ट्रपति(5 सितंबर, 1888-17 अप्रैल, 1975)
21954चक्रवर्ती राजगोपालाचारीस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल(10 दिसंबर, 1878-25 दिसंबर, 1972)
31954डा. चंद्रशेखर वेंकेटरमननोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री(7 नवंबर, 1888-21 नवंबर, 1970)
41955डॉ. भगवान दासस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक(12 जनवरी, 1869 -18 सितंबर, 1958)
51955सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्यासिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान(15 सितंबर, 1860-12 अप्रैल, 1962)
61955पंडित जवाहरलाल नेहरूप्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी(14 नवंबर, 1889-27 मई, 1964)
71957गोविंद वल्लभ पंतस्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री(10 सितंबर, 1887-7 मार्च, 1961)
81957डॉ. धोंडो केशव कर्वेशिक्षक और समाज सुधारक(18 अप्रैल, 1858-9 नवंबर, 1962)
91958डॉ. बिधान चन्द्र रायचिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री(1 जुलाई, 1882-1 जुलाई, 1962)
101961पुरुषोत्तम दास टंडनस्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक(1 अगस्त, 1882-1 जुलाई, 1962)
111961डॉ.राजेन्द्र प्रसादप्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता(3 दिसंबर, 1884-28 फरवरी, 1963)
121963डॉ. जाकिर हुसैनदेश के तृतीय राष्ट्रपति(8 फरवरी, 1897-3 मई, 1969)
131963डॉ. पांडुरंग वामन काणेभारतविद और संस्कृत के विद्वान(जन्म 1880, निधन 1972)
141966लाल बहादुर शास्त्रीदेश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी(मरणोपरान्त)(2 अक्टूबर, 1904-11 जनवरी, 1966)
151971इंदिरा गांधीदेश की चौथी प्रधानमंत्री(19 नवंबर, 1917-31 अक्टूबर, 1984)
161975वराहगिरी वेंकट गिरीदेश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी(10 अगस्त, 1894-23 जून, 1980)
171976के. कामराजस्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास (मरणोपरान्त)(15 जुलाई, 1903-1975)
181980मदर टेरेसानोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक(27 अगस्त, 1910-5 सितंबर, 1997)
191983आचार्य विनोबा भावेस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक (मरणोपरान्त)(11 सितंबर, 1895-15 नवंबर, 1982)
201987खान अब्दुल गफ्फार खानस्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय(6 फरवरी 1890 -20 जनवरी, 1988)
211988मरुदुर गोपाला रामचन्दमअभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त)(17 जनवरी, 1917-24 दिसम्बर, 1987)
221990डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकरभारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री (मरणोपरान्त)(जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1956)
231990नेल्सन मंडलानोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता(18 जुलाई, 1918-5 दिसम्बर, 2013)
241991राजीव गांधीदेश के सातवें प्रधानमंत्री (मरणोपरान्त)(20 अगस्त, 1944-21 मई, 1991)
251991सरदार बल्लभ भाई पटेलदेश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त)(31 अक्टूबर, 1875-15 दिसम्बर, 1950)
261991मोरारजी भाई देसाईदेश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी(29 फ़रवरी, 1896-10 अप्रैल, 1995)
271992मौलाना अबुल कलाम आजाददेश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी (मरणोपरान्त)(11 नवंबर, 1888-22 फरवरी, 1958)
281992जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटादेश के जाने माने उद्योगपति (मरणोपरान्त)(29 जुलाई, 1904-29 नवंबर, 1993)
291992सत्यजीत रेफिल्म निर्माता, निर्देशक(2 मई, 1921-23 अप्रैल, 1992)
301997एपीजे अब्दुल कलामदेश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक(15 अक्टूबर, 1931-27 जुलाई, 2015)
311997गुलजारीलाल नंदादो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी(4 जुलाई, 1898-15 जनवरी, 1998)
321997अरुणा आसिफ अलीस्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त)(16 जुलाई, 1909 -29 जुलाई, 1996)
331998एमएस सुब्बालक्ष्मीशास्त्रीय संगीत गायिका(16 सितंबर, 1916-11 दिसम्बर, 2004)
341998सी. सुब्रमण्यमस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री(30 जनवरी, 1910-7 नवंबर, 2000)
351998जयप्रकाश नारायणस्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ (मरणोपरान्त)(11 अक्टूबर, 1902-02-8 अक्टूबर, 1979)
361999पंडित रविशंकरसितार वादक(7 अप्रैल, 1920-12 दिसम्बर, 2012)
371999अमर्त्य सेननोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री(जन्म 3 नवंबर, 1933)
381999गोपीनाथ बोरदोलोईस्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त)(जन्म 1890 – निधन 1950)
392001लता मंगेशकरपार्श्व गायिका(जन्म 28 सितंबर, 1929)
402001उस्ताद बिस्मिल्ला खांशहनाई वादक(21 मार्च, 1916 – 21 अगस्त, 2006)
412008पंडित भीमसेन जोशीशास्त्रीय गायक(4 फरवरी, 1922 -5 जनवरी, 2011)
422014सचिन तेंदुलकरभारतीय क्रिकेटर(24 अप्रैल, 1973-अभी तक)
432014सीएनआर रावजाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ(30 जून, 1934-अब तक)
442015पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजाने-माने राजनेता, भारत के प्रधानमंत्री,(25 दिसंबर, 1924-अभी तक)
452015पं. मदनमोहन मालवीयशिक्षाविद, समाज सुधारक(25 दिसंबर, 1861- 12 नवंबर, 1946)

Post a Comment

0 Comments